Chamba District GK in Hindi – Question Answer for HP Competitive Exam

Chamba District GK in Hindi - Question Answer for HP Competitive Exam

Chamba District GK in Hindi

  1. हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले का गठन कब हुआ था?
    Ans :- 15 अप्रैल, 1948
  2. हिमाचल प्रदेश में, 2001 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम साक्षरता वाला जिले है?
    Ans :- चम्बा
  3. अपनी पुत्री चम्पावती के नाम पर चम्बा शहर का नाम किसने रखा?
    Ans :- साहिल वर्मन
  4. चम्बा जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है?
    Ans :- 6,528 वर्ग किमी.
  5. चम्बा जिले का जनसंख्या घनत्व (2011 में) कितना था?
    Ans :- 80
  6. चम्बा जिले का सरोल किस लिए प्रसिद्ध है?
    Ans :- भेड़ प्रजनन
  7. चम्बा जिले की साक्षरता दर (2011) कितनी है?
    Ans :- 73.19%
  8. चम्बा शहर की नींव किसने रखी?
    Ans :- साहिल वर्मन
  9. 1863 में किस ब्रिटिश अधिकारी को प्रथम बार चम्बा राज्य की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था?
    Ans :- मेजर ब्लेयर रीड
  10. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता की दर सबसे कम है?
    Ans :- चम्बा
  11. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में लिंगानुपात सबसे अधिक है?
    Ans :- चम्बा
  12. 260 मेगावाट ‘हिब्रा’ जल विद्युत परियोजना किस जिले में है?
    Ans :- चम्बा
  13. ‘कुंजू-चंचलो’ का संबंध किस जिले से है?
    Ans :- चम्बा
  14. ‘कुगती’ वन्यजीव विहार किस जिले में है?
    Ans :- चम्बा
  15. कौन-सा दर्रा लाहुल क्षेत्र को चम्बा जिले के भरमौर इलाके से जोड़ता है?
    Ans :- कुगती
  16. गद्दी जनजाति हिमाचल प्रदेश के किन क्षेत्रों में सर्वाधिक पाई जाती है?
    Ans :- चम्बा
  17. चकली किस रियासत का प्रसिद्ध सिक्का था?
    Ans :- चम्बा
  18. चमेरा जल-विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  19. चम्बा का लक्ष्मी नारायण मंदिर कितने मंदिरों का समूह है?
    Ans:- 6
  20. चम्बा के किस राजा ने औरंगजेब के उस आदेश को ठुकरा दिया था जिसमें उसे अपने राज्य में स्थित हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त करने को कहा गया था?
    Ans :- चतर सिंह
  21. चम्बा के किस राजा ने कुल्लू के राजा दातेश्वर पाल को एक लड़ाई में मार गिराया था ?
    Ans :- मेरु वर्मन
  22. चम्बा के किस राजा ने पहली बार वर्मन उपनाम को अपनाया?
    Ans :- आदित्य वर्मन
  23. चम्बा के किस राजा ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों की सहायता की थी?
    Ans :- भूरी सिंह
  24. चम्बा के किस राजा ने ब्रह्मपुरा से राजधानी को चम्बा स्थानांतरित किया ?
    Ans :- साहिल वर्मन
  25. चम्बा के किस राजा ने वर्मन के स्थान पर ‘सिंह’ शब्द का प्रयोग शुरू किया ?
    Ans :- गणेश वर्मन
  26. चम्बा के निकट होने वाले ‘सूही मेला’ किसकी याद में मनाया जाता है?
    Ans :- रानी नैना देवी
  27. चम्बा के राजा भूरी सिंह का उत्तराधिकारी कौन बना?
    Ans :- राम सिंह
  28. चम्बा के राजा राजसिंह और काँगड़ा के राजा संसार चंद ने सन 1788 ई. में कहाँ पर संधि पर हताक्षर किए थे?
    Ans :- शाहपुर
  29. चम्बा दुग्ध योजना की शुरुआत कब की गई?
    Ans :- 1978 ई. में
  30. चम्बा में कितनी विधानसभा सीटें हैं?
    Ans :- 5
  31. चम्बा में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर को किसने बनवाया?
    Ans :- साहिल वर्मन
  32. चम्बा में हाप्स की फसल की खेती कब शुरू की गई?
    Ans :- 1880 ई. में
  33. चम्बा राज्य का अंतिम राजा कौन था?
    Ans :- लक्ष्मण सिंह
  34. चम्बा शहर में पानी आपूर्ति के लिए किस रानी ने बलिदान दिया था?
    Ans :- नैना देवी
  35. चम्बा शहर में प्रथम जल-विद्युत उत्पादन केंद्र किस वर्ष में प्रारंभ हुआ?
    Ans :- 1910 ई.
  36. चम्बा सेवक संघ की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    Ans :- 1936 ई.
  37. ‘छोबिया दर्रा कौन-से जिले में स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  38. जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक जनजातियाँ पाई जाती हैं ?
    Ans :- चम्बा
  39. झांकी और हांतर किस जिले के लोकनृत्य है?
    Ans :- चम्बा
  40. ‘झांझर किस जिले का प्रसिद्ध नृत्य है?
    Ans :- चम्बा
  41. तिब्बतियों के आक्रमण के समय चम्बा का राजा कौन था?
    Ans :- लक्ष्मी वर्मन
  42. ‘दराटी’ दर्रा किस जिले में स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  43. नरसिंह टिब्बा और गौरी देवी का टिब्बा पर्वत चोटियाँ किस जिले में स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  44. नाड़ा (राजनगर) नामक महल का निर्माण किस राजा (चम्बा के) ने करवाया था?
    Ans :- उम्मेद सिंह
  45. पीर पंजाल पर्वत शृंखला मुख्यत: किस जिले में पड़ती है?
    Ans :- चम्बा
  46. प्रदेश के किस जिले में अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है?
    Ans :- चम्बा
  47. प्राचीन काल में चम्बा रियासत का मुख्यालय कहाँ था?
    Ans :- ब्रह्मपुर
  48. बकलोह नाम सैनिक छावनी कहाँ स्थित है?
    Ans :- चम्बा में
  49. ‘भटियात किस जिले में स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  50. भीम घसूतड़ी जोत कहाँ पर स्थित है?
    Ans :- काँगड़ा-चम्बा
  51. भूरी सिंह संग्रहालय कहाँ स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  52. मणिमहेश पर्यटन स्थल किस जिले में है?
    Ans :- चम्बा
  53. मिंजर मेला और त्रिलोकीनाथ मेला हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर लगता है?
    Ans :- चम्बा
  54. मिंजर मेला कहाँ होता है?
    Ans :- चम्बा
  55. मिंजर मेला चम्बा में कब से शुरू हुआ है?
    Ans :- 920 ई.
  56. मुहम्मद गौरी के आक्रमण के समय चम्बा का शासक कौन था?
    Ans :- विजय वर्मन
  57. लक्कड़ शाह ब्राह्मण किस राजा के समय चम्बा में प्रसिद्ध हुआ?
    Ans :- श्री सिंह
  58. लार्ड कर्जन प्रथम बार चम्बा कब आये थे?
    Ans :- 1900 ई.
  59. वायसराय लॉर्ड मायो किस वर्ष प्रथम बार चम्बा आये थे?
    Ans :- 1871 ई.
  60. सन 680 में चम्बा राज्य का शासक कौन था?
    Ans :- मनु वर्मन (मेरू वर्मन)
  61. ‘सरदार अजीत सिंह स्मारक कहाँ स्थित है?
    Ans :- पंचपूला, चम्बा
  62. साच दर्रा किसे जोड़ता है?
    Ans :- चम्बा-पांगी
  63. ‘साच पास’ किस जिले में स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  64. ‘सूही मेला’ किस जिले में मनाया जाता है?
    Ans :- चम्बा
  65. हाथीधार किन जिलों की सीमा बनाती है?
    Ans :- चम्बा-काँगड़ा
  66. ‘हाथीधार’ किस जिले में है?
    Ans :- चम्बा
  67. हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर कहाँ स्थित है?
    Ans :- चम्बा
  68. हिमाचल प्रदेश का कौन – सा पूर्व राज्य जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में पुरोगामी रहा था?
    Ans :- चम्बा
  69. हिमाचल प्रदेश के कौन – से जिले में ‘रूमाल कला’ प्रसिद्ध है?
    Ans :- चम्बा
  70. हिमाचल प्रदेश के………… जिला को जम्मू-कश्मीर राज्य की सीमाएं स्पर्श करती है
    Ans :- चम्बा

ये भी पढ़ें : – मण्डी जिला सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर

One thought on “Chamba District GK in Hindi – Question Answer for HP Competitive Exam

Comments are closed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO