55+ Mandi District GK in Hindi – Himachal Pradesh General Knowledge

Mandi District GK in Hindi

Mandi District GK in Hindi

  1. हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले का गठन कब हुआ?
    Ans :- 15 अप्रैल, 1948
  2. हिमाचल प्रदेश में एक IIT संस्था कहाँ पर है?
    Ans :- मण्डी
  3. 1527 ई. में मण्डी शहर की स्थापना की शासक ने की?
    Ans :- अजबर सेन
  4. 1906 ई. में मण्डी के किस राजा ने दरबार हॉल बनवाया?
    Ans :- भवानी सेन
  5. 1914-15 के प्रसिद्ध मण्डी षड्यंत्र का नेतृत्व किसने किया था?
    Ans :- मियाँ जवाहर सिंह
  6. 1914-15 में हुआ मण्डी षड्यंत्र मुख्यतया किससे प्रभावित था?
    Ans :- गदर पार्टी
  7. 1937 ई. में किस पहाड़ी रियासत ने प्रथम पंचायती राज कानून बनाया था?
    Ans :- मण्डी
  8. आयुर्वेद विभाग ने मण्डी जिले में किस स्थान पर हर्बल गार्डन स्थापित किया है?
    Ans :- जोगिन्द्रनगर
  9. इंडो-जर्मन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दुग्ध विकास संयंत्र की स्थापना कहाँ की गई है?
    Ans :- चक्कर
  10. उहल जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
    Ans :- मण्डी
  11. कहाँ पर अंगोरा खरगोश प्रजनन केंद्र है?
    Ans :- नगवांई, मण्डी
  12. काँगड़ा के राजा संसारचंद ने हमीरपुर जिले के किस स्थान पर मण्डी के राजा ईश्वरसेन को बंदी बनाकर रखा था?
    Ans :- नदौन
  13. किन्नौर जिला किस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
    Ans :- मण्डी
  14. किस रियासत की समृद्धि और खुशहाली के लिए गुरु गोविन्दसिंह ने 18 दिनों तक अखंड कीर्तन किया?
    Ans :- मण्डी
  15. पंचवक्त्रा मंदिर किस कस्बे में है?
    Ans :- मण्डी
  16. पठानकोट से मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक क्या है?
    Ans :- NH 20
  17. मण्डी का विक्टोरिया ब्रिज किस वर्ष बनाया गया?
    Ans :- 1877 ई. में
  18. मण्डी का शिवरात्रि मेला कब से मनाया जाता है?
    Ans :- 1646
  19. प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर किस जिले में स्थित है?
    Ans :- मण्डी
  20. बांदली अभयारण्य किस स्थान पर है?
    Ans :- मण्डी
  21. ‘बाठणा’ किस जिले का लोकनाटक है?
    Ans :- मण्डी
  22. मण्डी के अलावा बंदूक निर्माण उद्योग कहाँ पाया जाता है?
    Ans :- नाहन
  23. मण्डी के किस शासन ने 1625 ई. में कमलाह किले का निर्माण किया?
    Ans :- सूरज सेन
  24. मण्डी के सुरखपुर दुर्ग (1695 ई.) का निर्माण किसने करवाया था?
    Ans :- सिद्धसेन
  25. मण्डी जिले का लिंगानुपात 2011 में कितना है?
    Ans :- 1012
  26. मण्डी में कितनी विधानसभा सीटें है?
    Ans :- 10
  27. हिमाचल प्रदेश में मण्डी मंडल के अंतर्गत कितने जिले आते है?
    Ans :- 5
  28. मण्डी राज्य की स्थापना किस शताब्दी में हुई थी?
    Ans :- 14वीं
  29. मण्डी रियासत का अंतिम राजा कौन था?
    Ans :- जोगेंद्र सेन
  30. मण्डी रियासत किस राज्य की शाखा थी?
    Ans :- सुकेत
  31. मण्डी जिले के किस मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय मेला घोषित किया गया है?
    Ans :- शिवरात्रि मेला
  32. मण्डी किस मेले के लिए प्रसिद्ध है?
    Ans :- शिवरात्रि
  33. हिमाचल प्रदेश में मण्डी के शिवरात्रि मेला की शुरुआत किसने की थी?
    Ans :- राजा अजबर सेन
  34. मण्डी जिले में गुम्मा और द्रंग नमक की खानों पर किसका नियंत्रण है?
    Ans :- केंद्र सरकार का
  35. किस जिले में नमक की खाने है?
    Ans :- मण्डी
  36. हिमाचल प्रदेश का कौन – सा जिला नमक की खानों के लिए प्रसिद्ध है?
    Ans :- मण्डी
  37. मण्डी जिले में नमक की खान किस स्थान पर है?
    Ans :- गुम्मा व द्रंग
  38. मण्डी नमक की खानों को सर्वप्रथम किस वर्ष खोजा गया?
    Ans :- 1841 में
  39. मण्डी जिले में पाई जाने वाली संतरौजा एवं मैरीकोजा किसमें किस फल से संबद्ध है?
    Ans :- प्लम
  40. मण्डी शहर के दमदमा महल का निर्माण किसने करवाया था?
    Ans :- सूरज सेन
  41. मण्डी, सुकेत काँगड़ा और स्पीति किस वर्ष अंग्रेजों के अधीन आये?
    Ans :- 1846 ई. में
  42. लॉर्ड इल्गिन द्वितीय किस वर्ष मण्डी आये थे?
    Ans :- 1899 ई.
  43. लॉर्ड मायो’ किस वर्ष पहली बार मण्डी आए?
    Ans :- 1871 में
  44. शिकारी देवी वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?
    Ans :- मण्डी
  45. हिमाचल का ‘बनारस’ किस नगर को कहते है?
    Ans :- मण्डी
  46. हिमाचल के कौन-से जिले की सीमा सिरमौर, उत्तराखण्ड, सोलन और मण्डी के साथ लगती है?
    Ans :- शिमला
  47. हिमाचल प्रदेश का कौन – सा जिला सबसे ज्यादा जिलों से सीमा बनाता है?
    Ans :- मण्डी
  48. हिमाचल प्रदेश के किन जिलों में परम्परागत रूप से चाय उगाई जाती है?
    Ans :- काँगड़ा व मण्डी
  49. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में राज्य का प्रथम संगीत स्टूडियो साउण्ड ऑफ़ माउंटेन्स के नाम से स्थापित हुआ है?
    Ans :- मण्डी
  50. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक क्षेत्र में कृषि की जाती है?
    Ans :- मण्डी
  51. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर एक सरकारी क्षेत्र का 100 टन प्रति दिन उत्पादन क्षमता वाला वनस्पति घी संयंत्र लगाया गया है?
    Ans :- मण्डी
  52. हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का कितना भाग मण्डी जिले में आता है?
    Ans :- 7.09%
  53. हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर भेड़ प्रजनन केंद्र खोला गया है?
    Ans :- ज्यूरी (शिमला), नगवाई (मण्डी), ताल (हमीरपुर)
  54. हिमाचल प्रदेश में शिवरात्रि का उत्सव कहाँ पर मनाया जाता है?
    Ans :- मण्डी
  55. हिस्ट्री ऑफ़ मण्डी स्टेट’ पुस्तक के लेखक कौन है?
    Ans :- मनमोहन सिंह

ये भी पढ़ें : –  शिमला जिला सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर