Geography of Himachal Pradesh in Hindi – हिमाचल प्रदेश का भूगोल

Geography of Himachal Pradesh in Hindi - हिमाचल प्रदेश का भूगोल

Geography of Himachal Pradesh in Hindi

1. शाब्दिक अर्थ : – ‘हिमाचल‘ शब्द ‘हिम‘ और ‘अचल‘ शब्दों से मिलकर बना हैं। हिम का अर्थ है बर्फ और अचल का अर्थ है ‘पर्वत‘ अर्थात ‘हिमाचल बर्फ का पर्वत‘ अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है।

2. स्थिति (भौगोलिक) : – हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है। हिमाचल की सीमाएं 1170 कि.मी. है, जो दक्षिण में हरियाणा, उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, पूर्व में तिब्बत (चीन), तथा दक्षिण-पूर्व में उतराखंड से लगती है।

आइये विस्तार से जानते है की हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले किस-किस देश/प्रदेश की सीमाओं को स्पर्श है।

  1. पंजाब – ऊना, चम्बा, सोलन, बिलासपुर, काँगड़ा।
  2. हरियाणा – सोलन, सिरमौर।
  3. उत्तराखण्ड – किन्नौर, शिमला, सिरमौर।
  4. उत्तर प्रदेश – सिरमौर।
  5. जम्मू कश्मीर – चम्बा, काँगड़ा।
  6. चीन (तिब्बत) – किन्नौर और लाहौल – स्पीति।

“हिमाचल प्रदेश का भूगोल”

3. क्षेत्रफल और जनसंख्या :- हिमाचल का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग कि.मी. है। यह भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल देश के 28 राज्यों में (तेलंगाना, जम्मू कश्मीर U.T निर्माण के बाद) 17वें स्थान पर है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 है। यह देश की जनसंख्या का 0.57% है। 2001 में यह 0.59% था। जनसंख्या की दृष्टि से 28 राज्यों में हिमाचल 20वें स्थान पर है। यदि 28 राज्य + 8 केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश 36 में से 22वें स्थान पर है। क्यूंकि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है उसकी जनसंख्या हिमाचल से ज्यादा है।

4. हिमाचल का गठन :- हिमाचल का गठन 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया। 1948 से 1951 तक हिमाचल मुख्य आयुक्त क्षेत्र था। 1951 को हिमाचल को ‘‘ श्रेणी का राज्य बनाया गया। 1956-1971 तक हिमाचल को केंद्र शासित राज्य बनाया गया। अंत: 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया और यह देश का 18वां राज्य बना।

5. नदियाँ :- हिमाचल में मुख्यतः 5 नदियाँ चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना बहती है, जिसमे सतलुज लंबाई में प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है और यमुना सबसे छोटी नदी है। जल घनत्व के आधार पर चिनाब नदी हिमाचल की सबसे बड़ी नदी है।

6. जिले :- हिमाचल प्रदेश में 12 जिलें है। प्रत्येक जिले का अपना ही महत्व है। जनसंख्या के आधार पर कांगड़ा जिला का सबसे बड़ा है तो क्षेत्रफल के आधार पर लाहौल-स्पीति है। हमीरपुर जिला सबसे छोटा जिला है।

“Geography of Himachal Pradesh in Hindi”

Longitude and latitude of Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश का देशांतर और अक्षांश

हिमाचल प्रदेश 30°22′ से 33°12′ उत्तरी अक्षांस तथा 75°47′ से 79°4′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। हिमाचल प्रदेश मूलतः पहाड़ी प्रदेश है इसकी पहाड़ियों तथा चोटियों की समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर से 7000 मीटर के बीच पाई जाती है। इसकी पहाड़ियों की ऊंचाई पश्चिम से पूर्व की ओर तथा दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: बढ़ती चली जाती है।

प्राचीन काल में भौगोलिक दृष्टि से इस क्षेत्र को “जलन्धर” कहा जाता था क्यूंकि जलन्धर का अर्थ है ‘जल को धारण करने वाला’, हिमाचल जल का स्त्रोत है क्योंकि यहां पर सतलुज, व्यास, यमुना, रावी, चिनाव (चन्द्रभागा ) आदि नदियां प्रचुर मात्रा में जल प्रदान करती है।

प्राचीन काल में हिमालय को 5 खण्ड में बाँटा गया, जिन्हें नेपाल, कूर्माचल, केदार, जलन्धर तथा कश्मीर कहा जाता था। इनमें कूर्माचल-कुमांऊ, केदार-गढ़वाल का तथा जलन्धर-हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है। प्राचीन काल में हिमालय क्षेत्र को “इलावर्त” के नाम से भी जाना जाता था।

Geographical Parts of Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक भाग

हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक स्वरूप में पर्याप्त विभिन्नताएँ नज़र आती है। हिमाचल के धरातलीय उच्चावच में विविधता दर्शनीय है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से शिवालिक पहाड़ियों के द्वारा अलग किया जाता है। दक्षिण से उत्तर की ओर हिमाचल प्रदेश की भौतिकाकृति को 4 प्रमुख भागों में बाटा गया है जो इस प्रकार से है:

  1. बाहरी या शिवालिक हिमालय (Outer Himalayan or Shiwaliks zone)
  2. लघु तथा मध्य हिमालय (Lesser Or Middle Himalayas)
  3. महान् हिमालय या उच्च हिमालय (The Higher Or Great Himalayas)
  4. जांस्कर हिमालय या ट्रांस हिमालय (Zanskar or Trans-Himalayan Region)
1. बाहरी या शिवालिक हिमालय (Outer Himalayan or Shiwaliks zone)

शिवालिक का शाब्दिक अर्थ है : – शिव की अलका यानि शिव की जटायें। वैसे तो शिवालिक क्षेत्र पंजाब में पोटवार वेसिन के दक्षिण से आरम्भ होकर पूर्व की ओर कोसी नदी तक फैला हुआ है। मिथल के अनुसार यह सिन्ध गॉर्ज से असम में ब्रह्मपुत्र घाटी तक 2400 कि.मी. फैला हुआ है, परन्तु यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी भाग में उत्तरी भारत के विस्तृत मैदान को कहा जाता है।

हिमाचल में शिवालिक क्षेत्र का विस्तार सिरमौर, सोलन, ऊना, कांगड़ा तथा चम्बा जिला के निम्नवर्ती भागों तक है। इस भू-भाग की कुल लम्बाई एक छोटी पट्टी के रूप में लगभभ 300 कि.मी. तथा चौड़ाई 12-45 कि.मी. के मध्य है। इसकी समुद्र तल से औसतन ऊँचाई 350-800 मी. के मध्य है।

  • दून घाटिया– ये शिवालिक के पीछे बाहरी हिमालय से पथक करने वाली घाटियां है। इन्हें पश्चिमी में ‘दून’ तथा पूर्व में ‘द्वार’ कहते है। इनका निर्माण तनावपूर्ण आंतरिक शक्तियों के कारण हुआ है। इसमें प्रमुख घाटियां क्यारदूनं, सिरमौर, नालागढ़, सोलन तथा जसवान -दून एवं नूरपुर दून, ऊना और कांगड़ा में स्थित है।
  • बाहरी हिमालयन श्रेणियां– इन घाटियों की ऊँचाई 350-700 मीटर के मध्य है। यह धरातलीय क्षेत्र लघु उत्तर पूर्वी दिशा में फैले है। इनकी औसतन ऊँचाई समुद्र तल से 750-1500 मीटर के मध्य है।
2. लघु व मध्य हिमालय (Lesser Or Middle Himalayas)

शिवालिक के उत्तर में यह श्रेणी 65 से 90 कि.मी. चौडी, औसतन 1500 से 800 मीटर ऊँची है। इस श्रेणी में स्लेट, चूना पत्थर, कवार्टज आदि की प्रधानता है। लघु हिमालय बाहरी हिमालय तथा उच्च हिमालय के मध्य में स्थित है। इसका विस्तार हिमाचल के चम्बा, कांगड़ा, मण्डी, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू तथा सोलन के अधिकतर क्षेत्रों में है। इस क्षेत्र की स्थलाकृतियों को निम्नलिखित दो भागों में विभाजित किया गया है-

  • धौलाधार पर्वत श्रेणी धौलाधार पर्वत श्रेणी कांगड़ा जिला में एक दीवार की भांति है। इन श्रेणियों को रावी नदी चम्बा के दक्षिण पश्चिम भाग तथा ब्यास नदी व सतलुज नदी क्रमशः लारजी तथा रामपुर के पास काटती है। धौलाधार का शाब्दिक अर्थ “सफेद चोटी” से है। धौलाधार पर्वत श्रेणी के कारण ही धर्मशाला में अधिक वर्षा होती है।
  • चडधार पर्वत श्रेणी नाग टिब्बा या चुड़चादनी या चूड़धार पर्वत माता शिमला के उत्तर में स्थित है इसके पूर्व में मसूरी पर्वत माला है। इसी पर्वत श्रेणी में चूड़ चांदनी की चोटी 3647 मीटर ऊँचाई पर स्थित है।

हिमालय के इसी क्षेत्र  में  हिमाचल प्रदेश के कई स्वास्थ्यवर्द्धक व पर्यटक स्थान जैसे शिमला, हौजी, चायल, कसौली, धर्मशाला, पालमपुर आदि स्थित है।

3. उच्च या महान हिमालय (The Higher Or Great Himalayas)

यह श्रेणी पूर्व से पश्चिम की ओर लघु हिमालय तथा ट्रांस हिमालय के मध्य फैली है। इसकी औसत ऊचाई 5000-6000 मीटर तथा औसत चौडाई 60 कि.मी. के करीब है। यह स्पीति व ब्यास नदियों के अपवाह तंत्र को अलग करती है। इस क्षेत्र का विस्तार चम्बा, कल्लु, शिमला, किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों में है। इस श्रेणी में कांगला (5248 मीटर), बारालाचा (4812 मीटर), कुन्जुमला (4551 मीटर) तथा पार्वती (4802मीटर) ऊँचाई वाले दरें है।

  • पीरपंजाल श्रेणी तथा ग्रेट हिमालयन श्रेणी इस क्षेत्र की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ है।
  • ये प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ रावी तथा व्यास के नदी बेसिनों को दक्षिणी हिस्सों में जबकि चिनाब तथा स्पीति नदी के बेसिनो को अलग करती है।
  • महान हिमालय तथा पीर पंजाल इस क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण पर्वतीय श्रृंखला है।
  • ये कुंजम दर्रा तथा श्रीखंड पीर पंजाल तथा उच्च हिमालयन पर्वत श्रेणियों को आपस में जोड़ती है।
  • डिब्बी बोकरी गोऊठ (6400 मीटर) इस क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है।
4. जांस्कर या ट्रांस हिमालयन क्षेत्र (Zanskar or Trans-Himalayan Region)

यह हिमालयन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के उत्तरी तथा उत्तरी पूर्वी हिस्से में स्थित है जो स्पीति तथा किन्नौर को तिब्बत से अलग करती है। इसकी चोटियों की औसत ऊँचाई 6000 मीटर से अधिक है। शिपकी दर्रे के निकट सतलुज नदी इस पर्वत श्रेणी को काटती हुई हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में हिमनदियां स्थित है और इन्हें स्थानीय भाषा में ‘शिगड़ी’ (Shigri) कहा जाता है।

इस श्रेणी का भौगोलिक क्षेत्र चम्बा जिला के पांगी तहसील, लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर जिले में विस्तृत है। इसकी कुल–चौड़ाई 80 कि.मी. के लगभग है। इस भू-भाग में उच्च पर्वत श्रेणियों के कारण मानसून पवनों का प्रभाव है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून पवनें इन पर्वतों को पार करने में सफल नहीं होती है। जिस कारण यह क्षेत्र वर्षा छाया क्षेत्र (Rain Shadow Area) बन गया है।

जांस्कर श्रेणी में कई ऊँची-ऊँची चोटियाँ है : – इनमें शिल्ला (7026 मीटर) रीवों फग्युर्ल (6791 मीटर) तथा शिपकी (6608 मीटर) प्रमुख है।

  • इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी शिल्ला (7026 मीटर) स्थित है।
  • हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़ा हिमनद का नाम ‘बड़ा शिगड़ी‘ है।
Himachal Pradesh General Knowledge Question Answer Related to Geography
  1. ‘धौलाधार’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
    Ans: – सफेद चोटी
  2. किस पर्वत श्रेणी के कारण ही धर्मशाला में अधिक वर्षा होती है?
    Ans: -धौलाधार
  3. हिमाचल प्रदेश से कितने राज्यों की सीमा जुडी हुई है?
    Ans: – 5
  4. हिमाचल प्रदेश के उत्तर में कौन-सा राज्य स्थित है?
    Ans: – जम्मू व् कश्मीर
  5. कौन-सा राज्य जम्मू कश्मीर का दक्षिणी पड़ोसी है?
    Ans: – हिमाचल प्रदेश
  6. हिमाचल प्रदेश के दक्षिण में यह राज्य स्थित है?
    Ans: – हरियाणा
  7. हिमाचल के पूर्व में कौन-सा सीमावर्ती राष्ट्र है?
    Ans: – तिब्बत (चीन)
  8. हिमाचल प्रदेश के किस जिले की सीमा पंजाब के रोपड़ जिले से लगती है?
    Ans: – बिलासपुर
  9. कौन-से हिमाचल प्रदेश के जिले की सीमा सर्वाधिक जेलों से जुडी हुई है?
    Ans: – मंडी
  10. हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्र (क्षेत्रफल) का लगभग कितना प्रतिशत लाहौल-स्पीति जिले में पड़ता है?
    Ans: – 24.85%
  11. सिरमौर जिले के साथ किस राज्य की सीमा लगती है?
    Ans: – उत्तराखंड
  12. हिमाचल प्रदेश के कौन-से ज़िलों की सीमा हरियाणा राज्य से लगती है?
    Ans: – सिरमौर और सोलन
  13. हिमाचल प्रदेश हरियाणा राज्य के किस दिशा में स्थित है?
    Ans: – उत्तर दिशा में
  14. किस जिले का मुख्यालय शिमला में सबसे अधिक दूरी पर स्थित है?
    Ans: – लाहौल-स्पिति का
  15. नाहन शहर हिमाचल प्रदेश के किस भाग में स्थित है?
    Ans: – दक्षिण
  16. हिमाचल प्रदेश हिमालय मे कहाँ स्थित है?
    Ans: – पश्चिम हिमालय में
  17. हिमाचल प्रदेश कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग कितने प्रतिशत जनजातीय क्षेत्र में आता है?
    Ans: – 40%
  18. हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले का क्षेत्रफल लगभग कितने वर्ग किलोमीटर है?
    Ans: – 5739 वर्ग किलोमीटर
  19. हिमाचल प्रदेश के………..जिले को जम्मू कश्मीर राज्य की सीमाए स्पर्श करती है?
    Ans: – चम्बा
  20. हिमाचल प्रदेश की तिब्बत के साथ लगती अन्तराष्ट्रीय सीमा रेखा की लम्बाई है?
    Ans: – 200 किलोमीटर
  21. हिमाचल प्रदेश की सीमा जो जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा और उत्तराखंड के साथ लगती है, उसकी कुल लम्बाई कितनी है?
    Ans: – 970 किलोमीटर
  22. हिमाचल प्रदेश की चौड़ाई (काँगड़ा से किन्नौर तक) कितनी है?
    Ans: – 270 किलोमाटर
  23. किन-किन जिलों की सीमा तिब्बत से लगती है?
    Ans: – किन्नौर और लाहौल-स्पीति
  24. किन्नौर के अलावा किस जिले की सीमा तिब्बत से लगती है?
    Ans: – लाहौल-स्पीति
  25. हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिला किन 5 जिलों से घिरा है?
    Ans: – लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, मंडी, काँगड़ा
  26. किस जिले की सीमा पंजाब से जुडी हुई नहीं है?
    Ans: – सिरमौर
  27. किस जिले की सीमा जम्मू कश्मीर राज्य को स्पर्श नहीं करती?
    Ans: – काँगड़ा
  28. हिमाचल के कौन-से जिले की सीमा सिरमौर, उत्तराखंड,सोलन और मंडी के साथ लगती है?
    Ans: – शिमला