143+ HP Rivers GK in Hindi – Question Answer for HP Competitive Exam

HP Rivers GK in Hindi - Question Answer for HP Competitive Exam

हैलो दोस्तों, आज हम जानेगे हिमाचल में बहने वाली नदियों के बारे में। हर प्रतियोगी परीक्षा में हिमाचल की नदियों से कोई ना कोई question जरूर पूछा जाता है। इन्हें याद करना और समझना और भी easy है। अगर आप अभी तक hp river general knowledge question answer याद नहीं कर पाये है तो इस ब्लॉग पोस्ट को सही से पढ़ने और समझने के बाद आपको ये भी याद हो जाएंगे।

हमने यहाँ hp rivers gk को categories में बांटा है। जिससे आप उन्हें एक ही जगह पर आसानी से याद कर सकते है। सभी river gk category को अलग अलग image पर व्यवस्थित किया गया है। जिसे आप download करके कभी भी देख कर पढ़ सकते है और दोस्तों को भी WhatsApp Facebook पर share कर सकते है।

हिमाचल की प्रमुख नदियों के ऋग्वैदिक नाम – HP Rivers GK

Table of Contents

vedic and sanskrit name of hp rivers
vedic and sanskrit name of hp rivers

1. रावी नदी का ऋग्वैदिक नाम क्या है?
Ans. पुरुषणी

2. चिनाब नदी का ऋग्वैदिक नाम क्या है?
Ans. असकिनी

3. ब्यास नदी का ऋग्वैदिक नाम क्या है?
Ans. अर्जीकिया

4.सतलुज नदी का ऋग्वैदिक नाम क्या है?
Ans. शुतुद्रि

5. यमुना नदी का ऋग्वैदिक नाम क्या है?
Ans. कालिंदी


हिमाचल की प्रमुख नदियों के संस्कृत नाम

1. रवि नदी का संस्कृत नाम क्या है?
Ans. इरावती

2. चिनाब नदी का संस्कृत नाम क्या है?
Ans. चंद्रभागा

3. ब्यास नदी का संस्कृत नाम क्या है?
Ans. विपाशा

4. सतलुज नदी का संस्कृत नाम क्या है?
Ans. शतद्रु

5. यमुना नदी का संस्कृत नाम क्या है?
Ans. यमुनोत्री


हिमाचल की प्रमुख नदियों की लम्बाईHP Rivers GK

हिमाचल की प्रमुख नदियों की लम्बाई - HP Rivers GK
हिमाचल की प्रमुख नदियों की लम्बाई – HP Rivers GK

1. हिमाचल प्रदेश में सतलुज की लम्बाई कितने कि०मी० है?
Ans. 320 कि०मी० / (1448)

2. हिमाचल प्रदेश में ब्यास की लम्बाई कितने कि०मी० है?
Ans. 256 कि०मी० / (460)

3. हिमाचल प्रदेश में रावी की लम्बाई कितने कि०मी० है?
Ans. 158 कि०मी० / (720)

4. हिमाचल प्रदेश में चिनाब की लम्बाई कितने कि०मी० है?
Ans. 122 कि०मी० / (1200)

5. हिमाचल प्रदेश में यमुना की लम्बाई कितने कि०मी० है?
Ans. 22 कि०मी० / (1525)


हिमाचल में नदियों के उद्गम स्थानHP Rivers GK

udgam sthal of rivers in himachal pradesh
udgam sthal of rivers in himachal pradesh

1. रावी नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. बड़ा भंगाल

2. चिनाब नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. बारालाचा

3. ब्यास नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. रोहतांग पास (ब्यास कुंड, पीर पंजाल range)

4. सतलुज नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. मानसरोवर (तिब्बत (राकस झील))

5. यमुना नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. यमुनोत्री (कालिंद पर्वत उत्तरकाशी)


हिमाचल की नदियों का जल ग्रहण क्षेत्र

हिमाचल की नदियों का जल ग्रहण क्षेत्र
हिमाचल की नदियों का जल ग्रहण क्षेत्र

1. हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी का जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 20000 वर्ग कि0 मी0

2. हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी का जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 12000 वर्ग कि0 मी0

3. हिमाचल प्रदेश में रावी नदी का जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 5451 वर्ग कि0 मी0

4. हिमाचल प्रदेश में चिनाव नदी का जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 7500 वर्ग कि0 मी0

5. हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी का जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 2320 वर्ग कि0 मी0


हिमाचल की प्रमुख नदियों की सहायक नदियाँ

हिमाचल की प्रमुख नदियों की सहायक नदियाँ
हिमाचल की प्रमुख नदियों की सहायक नदियाँ

1. सतलुज नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. बासपा, स्पीती, अली खड्ड, नोगली खड्ड और स्वां है

2. ब्यास नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. पार्वती नदी, ऊहल नदी, मलाणा नाला, बानगंगा नदी, सैंज नदी, चक्की नदी, लूनी नदी, तीर्थन नदी, गजखड नदी, बैन नदी, आवा नदी, हारला नदी, पतली कूल्ह नदी, सुकेती नदी, बानेर नदी और बिनवा नदी

3. रावी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. छतराडी, बुधिल, टुण्हेदन, वलजेडी, साल और सेउल नदी, धौना (नाइ), सेउल नदी, सईवा नदी, तांत गारी नदी, इत्यादि है।

4. चिनाब नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. चन्द्रा, भागा, मियार नाला, सैचर नाला

5. यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. गिरि, टोंस, पब्बर, आंध्रा, बाटा


हिमाचल की नदियों के तट पर बसे शहर

हिमाचल की नदियों के तट पर बसे शहर
हिमाचल की नदियों के तट पर बसे शहर

1. रावी नदी के तट्ट पर बसे हुये प्रमुख शहर कौन – कौन से है?
चम्बा, भरमौर

2. चिनाब नदी के तट्ट पर बसे हुये प्रमुख शहर कौन – कौन से है?
तांडी

3. ब्यास नदी के तट्ट पर बसे हुये प्रमुख शहर कौन – कौन से है?
कुल्लू, मनाली, पंडोह, मंडी, नदौन, सुजानपुर, देहरा

4. सतलुज नदी के तट्ट पर बसे हुये प्रमुख शहर कौन – कौन से है?
कलपा, रामपुर, तत्तापानी, बिलासपुर

5. यमुना नदी के तट्ट पर बसे हुये प्रमुख शहर कौन – कौन से है?
पौंटा साहिब


हिमाचल में नदियों का प्रवेश और प्रस्थान स्थान

हिमाचल में केवल 2 नदियाँ दूसरे देशों/प्रदेशों से निकलती है और हिमाचल की सीमा में प्रवेश करती है और हिमाचल से बहते हुये दूसरे राज्यों में प्रवेश करती है।

entry and exit of rivers in himachal pradesh
entry and exit of rivers in himachal pradesh

1. सतलुज– सतलुज नदी शिपकीला दर्रे से हिमाचल में प्रवेश  है और भाखड़ा गॉंव से पंजाब राज्य में प्रवेश करती है।

2. यमुना– यमुना खदर माजरी से हिमाचल में प्रवेश करती है और ताजेवाला से हिमाचल को छोड़ कर हरियाणा राज्य में प्रवेश करती है।

3. रावी– रावी चम्बा के खैरी स्थान से हिमाचल प्रदेश को छोड़कर जम्मू कश्मीर में प्रवेश करती है।

4. चिनाब– चिनाब नदी संसारी नाले से हिमाचल प्रदेश को छोड़कर कश्मीर में प्रवेश करती है।

5. ब्यास– ब्यास नदी मीरथल (कांगड़ा) से हिमाचल प्रदेश को छोड़कर पंजाब राज्य में प्रवेश करती है।

Note: – रावी, चिनाब, और ब्यास नदी का उद्गम स्थान हिमाचल प्रदेश के ही क्षेत्र है।


ब्यास नदी” से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण प्रशन उत्तरHP Rivers GK

1. ब्यास नदी मंडी में कहाँ से प्रवेश करती है?
Ans. बजौरा से

2. ब्यास कुंड के अलावा ब्यास नदी का एक और प्रमुख स्त्रोत कौन सा है?
Ans. ब्यास रिखी

3. पौंग बांध को और किस नाम से भी जाना जाता है?
Ans. महाराणा प्रताप सागर के नाम से

4. काँगड़ा जिला का पौंग बांध किस नदी पर बनाया गया है?
Ans. ब्यास नदी पर

5. मंडी जिला का प्रसिद्ध विक्टोरिया पुल किस नदी पर बना हुआ है?
Ans. ब्यास नदी पर

6. ब्यास नदी पर बने मुख्य दो बांधों के नाम क्या क्या है?
Ans. पंडोह और पौंग बांध

7. IIT Kamand किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. उहल नदी के किनारे

8. ब्यास नदी के पानी को सुरंगो के द्वारा सतलुज नदी में मिलाने और उसके प्रपात से सलापड नामक स्थान पर विद्युत् उत्पादन गृह किस प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है?
Ans. ब्यास सतलुज लिंक प्रोजेक्ट के तहत

9. ब्यास नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहर या स्थान कौन कौन से है?
Ans. मनाली, कुल्लू, बजौरा, पंडोह, मंडी, नादौन, सुजानपुर देहरा

10. ब्यास नदी हमीरपुर जिला को सबसे पहले किस स्थान के पास छूती है?
Ans. हरसीपट्टन के पास

11. मंडी जिला के किस स्थान पर बांध बना कर ब्यास नदी के पानी को सुरंगो और नहरों के द्वारा ले जाकर सलापड नामक स्थान पर सतलुज नदी में डाला गया है?
Ans. पंडोह नामक स्थान पर

12. जयसिंह पुर नामक स्थान किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. ब्यास नदी के किनारे

13. ब्यास नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ, खड्डे और नाले कौन – कौन से है?
Ans. पार्वती, पिन, मलाणा नाला, सोलंग, राहणी नाला, करणी नाला, सर्वरी, फोजल, ऊहल, ज्यूनी, रमा, कुणाह, मान, बिनवा न्युगल,बिना, हंसा, बाखली, तीर्थन, सुकेती, सोन, मनुणी, सैंज चक्की और बनेर/बाणगंगा इत्यादि

14. ब्यास नदी का उपरी भाग क्या कहलाता है?
Ans. ऊझी

15. मान खड्ड किस स्थान के पास ब्यास नदी में मिलती है?
Ans. नादौन के पास

16. ब्यास में बाखली और जीऊनी खड्डे कहाँ पर मिलती है?
Ans. पंडोह में

17. उहल नामक नदी ब्यास नदी में कहाँ पर मिलती है?
Ans. पंडोह से आगे टंग (Tung) नामक जगह के पास

18. उहल खड्ड किस बड़ी नदी में मिलती है?
Ans. ब्यास नदी में

19. ब्यास नदी की वह सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है जो कि भुंतर के पास ब्यास में मिलती है?
Ans. पार्वती नदी

20. लारजी नामक खड्ड कहाँ पर ब्यास में मिलती है?
Ans. औट के पास

Rivers of Himachal Pradesh GK Questions Answer in Hindi

21. सुकेती खड्ड किस स्थान पर ब्यास नदी में आकर मिल जाती है?
Ans. मंडी शहर के पास

22. मंडी जिला से निकलने के बाद ब्यास नदी किस स्थान से जिला काँगड़ा में प्रवेश करती है?
Ans. संधोल के पास से

23. ब्यास नदी और बिनवा नदी का संगम किस स्थान पर होता है?
Ans. हारसी के निकट त्रिवेणी स्थान पर

24. कड्डी दा पुल जो कि एक रेल पुल है यह किस नदी के ऊपर है?
Ans. ब्यास नदी के ऊपर

25. उरिष्ठजरा किस नदी का पुराना नाम है?
Ans. ब्यास नदी का

26. सोलंग नाले का स्त्रोत क्या है?
Ans. ब्यास कुंड

27. फोजल नाला किस स्थान पर ब्यास नदी में आकर मिलता है?
Ans. डोभी के पास

28. पार्वती नदी का मुख्य स्त्रोत कौन सा है?
Ans. मानतलाई झील

29. हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी में मिलने वाली सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. पार्वती नदी

30. पार्वती नदी कहाँ पर ब्यास नदी में आकर मिल जाती है?
Ans. भुंतर के पास (शमशी के पास)

31. मनालसू जो कि ब्यास नदी की एक सहायक नदी है यह कहाँ पर ब्यास में मिलती है?
Ans. वशिष्ठ के पास (मनाली के पास)

32. वशिष्ठ गर्म पानी का चश्मा जो कि कुल्लू जिला में है यह किस नदी के किनारे पर स्थित है?
Ans. ब्यास नदी के किनारे पर

33. ब्यास नदी के उपरी भाग और यहाँ पर रहने वाले लोगों को क्या कहा जाता है?
Ans. ऊपरी भाग को ऊझी और यहा रहने वालों को झेचा कहा जाता है

34. पार्वती नदी के किनारे बसे प्रमुख धार्मिक स्थल कौन कौन से है?
Ans. जरी, कसोल, मणिकर्ण, रुद्र्नाग और खीरगंगा

35. दुशैहर सरोवर से कौन सा नाला आता है जो कि ब्यास नदी का पहला सहायक नाला है?
Ans. राहणी नाला

36. सोलंग नाला और कारणी नाला किसके सहायक नाले है?
Ans. ब्यास नदी के

37. सैंज और तीर्थन खड्डे किस बड़ी नदी की सहायक खड्डे है?
Ans. ब्यास नदी की

38. सरवरी नदी कहाँ पर ब्यास में मिलती है?
Ans. कुल्लू नगर के पास

39. सैंज और थिर्थान खड्डे किस स्थान पर ब्यास नदी में मिलती है?
Ans. औट/लारजी के पास

40. हिमाचल प्रदेश की किस नदी के कारण काँगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई है?
Ans. ब्यास नदी के कारण

41. हिमाचल प्रदेश के एक लोकप्रिय मिथक के अनुसार वह स्थान जहाँ रूद्र अपनी आयुधशाला से विद्युत् पृथ्वी पर प्रसारित करने के लिए प्रकट हुए थे, वह स्थान दो नदियों के संगम पर अवस्थित है, वह दो नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. पार्वती और ब्यास

42. चंबा पतन पुल जो बिना स्तम्भों के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का पहला पुल है, यह किस नदी पर बना हुआ है?
Ans. ब्यास नदी पर

43. कौन सी खड्ड काँगड़ा किले से होकर बहती है?
Ans. बाणगंगा खड्ड


रावी नदी” से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण प्रशन उत्तरHP Rivers GK

1. बड़ा भंगाल नामक क्षेत्र जहाँ से रावी नदी निकलती है, यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिले में

2. रावी नदी किस पर्वत श्रृंखला से निकलती है?
Ans. धौलाधार पर्वत श्रृंखला से

3. किस नदी को स्थानीय बोली में रौती भी कहते है?
Ans. रावी नदी को

4. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में बहने वाली कुगति खड्ड और मणिमहेश खड्ड का संगम किस स्थान पर होता है?
Ans. हड्सर में

5. कुगति खड्ड और मणिमहेश खड्ड का मिलन होने के बाद इन्हें किस खड्ड के नाम से जाना जाता है?
Ans. बुड्डल खड्ड के नाम से

6. बुड्डल खड्ड किस स्थान पर रावी नदी में मिल जाती है?
Ans. खड़ामुख स्थान पर

7. बैरा खड्ड और स्युल खड्ड का संगम किस गाँव के समीप होता है?
Ans. अप्पर चुराह के परगना हिमगिरी के छेत्री गाँव

8. चंबा शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. रावी नदी

9. रावी नदी किस स्थान से पंजाब में प्रवेश करती है?
Ans. खेरी

10. हिमाचल प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. रावी नदी

11. रावी नदी हिमाचल प्रदेश के किस किस जिला में बहती है?
Ans. काँगड़ा और चंबा में


सतलुज नदी” से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण प्रशन उत्तरHP Rivers GK

1. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील का निर्माण किसके कारण हुआ है?
Ans. सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध के कारण

2. कन्दरौर पुल जो कि जिला बिलासपुर में है यह पुल किस नदी पर बनाया गया है?
Ans. सतलुज नदी पर

3. किन्नौर में सतलुज नदी को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. सोमोद्रड, लड़छेन खंबा(हस्तिमुखी), सड.-पो, मुकसड नाम से

4. गोविन्द सागर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. बिलासपुर में

5. रोपा खड्ड हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती है?
Ans. किन्नौर में

6. नाथपा झाखडी विद्युत् परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है?
Ans. सतलुज नदी पर

7. रामपुर किस नदी के तट पर बसा हुआ है?
Ans. सतलुज नदी

8. मंडी जिला का ततापानी नामक स्थान किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. सतलुज नदी

9. मंडी जिला की करसोग तहसील में बहने वाली अमला और विमला नदियाँ किस बड़ी नदी में आकर मिलती है?
Ans. सतलुज नदी

10. सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश के किन किन जिलों में बहती है?
Ans. किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, और बिलासपुर में

11. ब्यास नदी का पानी सुरंग द्वारा सुंदरनगर से सतलुज नदी में किस स्थान पर मिलाया जाता है?
Ans. सलापड में

12. सतलुज नदी किस स्थान से हिमाचल प्रदेश से निकलकर पंजाब में प्रवेश करती है?
Ans. भाखड़ा गाँव से

13. रोपा खड्ड जिसे श्यासों खड्ड के नाम से भी जाना जाता है यह किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. सतलुज नदी की

14. तिरुड खड्ड का मिलन सतलुज नदी में किस क्षेत्र में होता है?
Ans. मुरंग क्षेत्र में

15. कोल डैम का निर्माण किस नदी पर हुआ है?
Ans. सतलुज नदी पर

16. कोल डैम की क्षमता कितनी है?
Ans. 800 मेगावाट की

17. सतलुज नदी किस स्थान पर किन्नौर को छोड़कर शिमला जिला की रामपुर तहसील में प्रवेश करती है?
Ans. चौरा नामक स्थान

18. नोगली खड्ड कहाँ पर सतलुज नदी में मिलती है?
Ans. रामपुर के पास

19. पारछु झील कहाँ पर है?
Ans. तिब्बत में


यमुना नदी” से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण प्रशन उत्तरHP Rivers GK

1. यमुना नदी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में बहती है?
Ans. सिरमौर जिला में

2. यमुना नदी का पौराणिक सम्बन्ध किस देवता से है?
Ans. सूर्य देव से

3. पब्बर नदी और टौंस नदी कहाँ पर मिलती है?
Ans. तियुनी के पास

4. हिमाचल प्रदेश की वह नदी कौन सी है जो हिमाचल प्रदेश के केवल एक ही जिले में बहती है?
Ans. यमुना नदी

5. पौंटा साहिब शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. यमुना नदी के किनारे

6. हिमाचल प्रदेश में बहने वाली किस नदी को गिरिगंगा के नाम से भी जाना जाता है?
Ans. गिरी नदी को

7. गिरी नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुपर नामक पर्वत चोटी से

8. सिरमौर को कौन सी नदी दो भागों (गिरिवार और गिरिपार) में विभाजित करती है?
Ans. गिरी नदी

9. जलाल नदी किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. गिरी नदी की

10. किस नदी पर सिरमौर जिला के ददाहू नामक स्थान के पास मां रेणुका की प्रसिद्ध झील है?
Ans. गिरी नदी पर

11. गिरी नदी किस स्थान के पास यमुना नदी में मिलती है?
Ans. पौंटा साहिब के मोकमपुर नामक स्थान

12. पाताल नदी तथा स्वर खड्ड किस नदी की सहायक नदियाँ है?
Ans. गिरी नदी की

13. पाताल नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. चूड़धार से

14. पब्बर नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. चंद्र्नाहन नामक झील से

15. आंध्रा नामक खड्ड जिस पर आंध्रा प्रोजेक्ट बना हुआ है, किस नदी की सहायक खड्ड है?
Ans. पब्बर नदी की

16. आंध्रा नदी किस स्थान के पास पब्बर नदी में मिल जाती है?
Ans. चिडगाँव के पास

17. यमुना नदी और टौंस नदी का संगम किस स्थान पर होता है?
Ans. कालसी नामक स्थान पर

18. हिमाचल प्रदेश की पुर्वीय नदी कौन सी है?
Ans. यमुना नदी


चिनाब नदी” से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण प्रशन उत्तरHP Rivers GK

1. तांडी नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में

2. चंद्रताल झील और बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर से किस नदी को पानी मिलता है?
Ans. चंद्रा नदी को

3. सूरजताल झील से किस नदी को पानी मिलता है?
Ans. भागा नदी को

4. मियार नदी किस बड़ी नदी की सहायक नदी है?
Ans. चिनाव नदी की

5. मियार नदी चिनाव नदी में लाहौल स्पीति जिला के किस स्थान पर मिलती है?
Ans. उदयपुर नामक स्थान पर

6. मियार नदी को कौन सा ग्लेशियर जल प्रदान करता है?
Ans. मियार ग्लेशियर

7. पानी के घनत्व के आधार पर हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. चिनाव नदी

8. चिनाव नदी चंबा जिला की पांगी घाटी में किस स्थान से प्रवेश करती है?
Ans. भुजिंद नामक स्थान से

9. चिनाव नदी किस स्थान से जम्मू कश्मीर की पोद्दार घाटी में प्रविष्ट करती है?
Ans. संसारी नाला के पास से

10. उदयपुर किस नदी के किनारे पर बसा हुआ शहर है?
Ans. चिनाव नदी के किनारे पर

11. प्रेमी जोड़ा सोहनी महिवाल की याद में हिमाचल प्रदेश की किस नदी को “आशकां दा दरिया” भी कहते है?
Ans. चिनाव नदी को

12. चिनाव नदी हिमाचल प्रदेश के किन – किन जिलों में बहती है?
Ans. लाहौल – स्पीति और चंबा में

 

दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट को तैयार करने और व्यवस्थित करने में हमें बहुत मेहनत लगती है। इसलिए आपसे अनुरोध है की आप इसे Facebook और WhatsApp पर अपने मित्रों के साथ share जरूर करें जो किसी भी तरह के hp competitive exam की तैयारी कर रहे हों।

और comment करके भी हमें जरूर बताइएँ की आपको पोस्ट कैसी लगी। अपनी शिकायतें और सुझाव भी कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, धन्यावाद।