262+ Himachal Pradesh General Knowledge Question Answer in Hindi

Himachal Pradesh General Knowledge Question Answer in Hindi

Himachal Pradesh General Knowledge Questions Answers in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश की भगौलिक स्थिति और इतिहास से संबन्धित प्रशन उत्तर लेकर आए है। आप जो question याद करेंगे उससे संबन्धित quiz का link भी साथ में दिया गया है। इस quiz को दो से तीन बार try करें, क्योंकि इसमें प्रशन और उत्तर हर बार shuffle होते है। जिससे आपको पता चल जाएगा की आपको प्रशन का सही उत्तर आता है या आपने उत्तर को रट लिया है।

हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति पर आधारित प्रश्न उत्तर

Q.1 हिमाचल प्रदेश की ऊँचाई समुद्र तल से कितनी है?
Ans. 350 मी. से लेकर 7,026 मी.

Q.2 हिमाचल प्रदेश भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा पर कितने उत्तरी अक्षांश पर स्थित है?
Ans. 30° 22′ और 30° 12′ उत्तरी अक्षांश

Q.3 हिमाचल प्रदेश के बाह्य हिमालय या शिवालिक श्रेणी के अंतर्गत कौन-सी पहाड़ियां आती हैं?
Ans. निचली पहाड़ियां

Q.4 हिमाचल प्रदेश के बाह्य हिमालय या शिवालिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाली निचली पहाड़ियां समुद्रतल से कितनी ऊँचाई पर स्थित हैं?
Ans. 600 मीटर

Q.5 हिमाचल प्रदेश के बाह्य हिमालय या शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा कितने मिलीमीटर दर्ज की जाती है?
Ans. 1500 मि. मी. से 2000 मि. मी.

Q.6 हिमाचल प्रदेश में लगभग कितने मी. की ऊंचाई तक वर्षा ऊंचाई के साथ-साथ बढ़ती है?
Ans. 1500 मी.

Q.7 निम्नवर्ती हिमालय या मध्य क्षेत्र में स्थित धौलाधार पर्वतश्रेणी की औसत ऊँचाई लगभग कितनी है?
Ans. 4,550 मी.

Q.8 निम्नवर्ती हिमालय या मध्य क्षेत्र में कितने से.मी. वार्षिक वर्षा होती है?
Ans. 75 से.मी. से 100 से.मी. तक

Q.9 ऊपरी हिमालय पर्वतश्रेणी कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
Ans. 5,000 मी. से 6,000 मी.

Q.10 कुल्लू व कांगड़ा जिले में स्थित ‘हनुमान टिब्बा’ नामक पर्वत शिखर समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
Ans. 17,580 फीट

Q.11 घोरा तनतनु’ पर्वत शिखर किन-किन जिलों के अंतर्गत स्थित है?
Ans. कुल्लू व कांगड़ा

Q.12 चम्बा जिले में स्थित ‘नरसिंह टिब्बा’ नामक पर्वत शिखर की ऊंचाई समुद्रतल से कितनी है?
Ans. 11,190 फीट

Q.13 कैलाश पर्वत शिखर किस जिले में स्थित है?
Ans. चम्बा

Q.14 चम्बा जिले में स्थित ‘पीर पंजाल’ नामक पर्वत शिखर की समुद्र तल से ऊंचाई कितनी है?
Ans. 17916

Q.15 ‘चो लांग’ नामक पर्वतीय शिखर हिमाचल के किस जिले में स्थित है?
Ans. कांगड़ा

Q.16 हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा प्रदेश की मिट्टी को कितने भागों में बांटा गया है?
Ans. 5 भागों में

Q.17 प्रदेश के निम्न पहाड़ी मिट्टी वाले क्षेत्र में समुद्रतल से कितनी ऊंचाई वाले भाग आते है?
Ans. 1000 मीटर तक

Q.18 हिमाचल प्रदेश के किस मिट्टी क्षेत्र में कार्बन व नाइट्रोजन 10 : 1 के अनुपात में पाया जाता है?
Ans. निम्न पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र

Q.19 प्रदेश के ‘निम्न पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र’ में किस चीज की पैदावार होती है?
Ans. धान, गन्ना, मक्की

Q.20 प्रदेश के ‘उच्च पहाड़ी मिट्टी’ वाले क्षेत्र में समुद्रतल से कितनी ऊंचाई वाले भाग आते है?
Ans. 1500 से 2100 मीटर

Q.21 प्रदेश के किस मिट्टी क्षेत्र में नाइट्रोजन की मात्रा उच्च से मध्य श्रेणी की होती है?
Ans. उच्च पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र

Q.22 शिमला, सिरमौर व चम्बा के ऊपरी भाग के क्षेत्र प्रदेश के किस मिट्टी क्षेत्र में आते है?
Ans. पर्वतीय मिट्टी क्षेत्र

Q.23 प्रदेश में ‘चैह’ प्रकार की मिट्टी की सिंचाई किस विधि द्वारा की जाती है?
Ans. कुओं द्वारा

Q.24 प्रदेश में ‘नाद’ प्रकार की मिट्टी में कौन-सी फसल उगाई जाती है?
Ans. धान

Q.25 मध्य हिमालय क्षेत्र में कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
Ans. दोमट मिट्टी

Q.26 प्रदेश के शिवालिक क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
Ans. पथरीली चिकनी मिट्टी

Q.27 शिवालिक क्षेत्र में पड़ने वाले प्रदेश का कौन सा भाग सबसे अधिक उपजाऊ है?
Ans. बल्ह घाटी

Q.28 ‘मंडी की बल्ह घाटी’ व ‘सोलन की कुनिहार घाटी’ प्रदेश के किस पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र में आती है?
Ans. निम्न पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र

Q.29 मध्य पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र’ की मिट्टी किस चीज की पैदावार के लिए उपयोगी है?
Ans. आलू व मक्की

HP Geography GK MCQ test


Himachal Pradesh History General Knowledge Questions Answers

Q.1 पौराणिक राजा पृथु जिसके नाम पर धरती का नाम पृथ्वी पड़ा माना जाता है मूलत: कहाँ का राजा था?
Ans. कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)

Q.2 शिमला के समीप स्थित नालागढ़ में सतलुज की सहायक नदी सिरसा के दायीं ओर स्थित हिमालयोत्तर स्थानों का पता किसके द्वारा लगाया गया था?
Ans. श्री औलाफ प्रफर

Q.3 1955 में कांगड़ा जिले की व्यास और बाणगंगा की तलहटियों में सोहन किस्म के उपकरणों का पता किसने लगाया था?
Ans. श्री ब्रजवासी लाल

Q.4 सिरसा नदी घाटी (कांगड़ा) में उत्तर पाषाण काल में कोई 500 से अधिक अवशेषों की खोज किसने की थी?
Ans. डॉ. जी.सी. महापात्र

Q.5 सिरमौर जिले में माकंद नदी घाटी के सुकेती क्षेत्र में आदि मानव के पत्थरों के उपकरणों की खोज कब की गई थी?
Ans. 1974 में

Q.6 सर्वप्रथम 1951 में शिवालिक पहाड़ियों के नालागढ़ क्षेत्र में पौराणिक पत्थर के औजारों की खोज किसने की थी?
Ans. ओलफ प्रफर

Q.7 ऐतिहासिक अवशेषों के आधार पर हिमाचल प्रदेश में मानव का बसाव किस काल में हुआ था?
Ans. पूर्व पाषाण काल

Q.8 पूर्व वैदिक कालीन शिवालिक घाटियों में निम्नलिखित में से कौन लोग निवास करते थे?
Ans. दस्यु

Q.9 हिमाचल प्रदेश की सबसे प्राचीन रियासत कौन-सी थी?
Ans. त्रिगर्त रियासत

Q.10 पाणिनि काल (300 ई.पू.) में हिमाचल प्रदेश दो भागों में विभक्त था इनमें से एक त्रिगर्त गणसंघ कहलाता था तथा दूसरा गणसंघ क्या कहलाता था?
Ans. कुणिन्द गणसंघ

Q.11 प्राचीनकालीन हिमाचल की जानकारी सबसे पहले किस प्राचीन ग्रन्थ से मिलती है?
Ans. ऋग्वेद

Q.12 निम्नलिखित में से प्रदेश के किस प्राचीन राज्य की स्थापना इतिहास के अज्ञात काल में हो चुकी थी?
Ans. सभी राज्यों की

Q.13 महाभारत के युद्ध में कांगड़ा के किस कचोटवंशीय राजा ने कौरवों की ओर से युद्ध में भाग लिया था?
Ans. सुशर्मचन्द्र

Q.14 हिमाचल क्षेत्र में रहने वाली अनार्य जातियों का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था?
Ans. शांबर

Q.15 प्रदेश के अनार्य राजा शांबर का किस आर्य राजा से कई बार युद्ध हुआ था?
Ans. दिवोदास

Q.16 प्रदेश का वैदिककालीन सबसे प्रसिद्ध आर्य राजा कौन था?
Ans. सुदास

Q.17 महाभारत काल में भीम ने राक्षस जाति की किस कन्या से विवाह किया था जो बाद में कुल्लू राज्य की कुल देवी के रूप में पूजी गई?
Ans. देवी हिडिंबा

Q.18 हिमाचल के त्रिगर्त गणसंघ के अधीन कितने राज्य थे?
Ans. छः

Q.19 पाणिनि काल का कौन-सा गणराज्य वर्तमान महासू, शिमला और नालागढ़ के राज्यों का संघ-शासित क्षेत्र था?
Ans. कुणन्द

Q.20 कुलिंद लोग हिमाचल की शलदा नदी के निकट रहते थे। इस बात का उल्लेख किस प्राचीन ग्रन्थ में किया गया है?
Ans. महाभारत

HP History GK MCQ test 1


Q.21 श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध का ऊषा के साथ प्रेम विवाह प्रदेश में किस स्थान पर हुआ था?
Ans. किन्नौर

Q.22 चौथी शताब्दी के प्रारम्भ में गुप्त साम्राज्य के संस्थापक किस राजा ने हिमालय के जनपदों को जीतकर अपने आधिपत्य में किया था?
Ans. चन्द्रगुप्त

Q.23 हिमाचल की किरातों व नागों को परास्त करने वाली आदिम जाति कौन-सी थी?
Ans. खश

Q.24 प्रदेश की प्राचीनतम शासन प्रणाली कौन-सी मानी जाती है?
Ans. मावणा शासन प्रणाली

Q.25 राजसूय यज्ञ से पूर्व की विजय यात्रा के दौरान अर्जुन ने हिमाचल के किस गणराज्य की यात्रा की?
Ans. त्रिगर्त, कुलूट, कुलिंद

Q.26 यशोवर्मन के राजकवि वक्रपति के किस ग्रन्थ से इस बात की जानकारी मिलती है कि यशोवर्धन ने हिमालय खण्ड को विजित किया था?
Ans. जन्दवाह

Q.27 765 ई. में कियोंथल राज्य की स्थापना किसने की थी?
Ans. गिरिसेन

Q.28 कांगड़ा का कौन-सा राजा नियमित रूप से दरबार में आता था तथा दीवान के नाम से प्रसिद्ध था?
Ans. भीमचन्द

Q.29 प्राचीनकाल में चम्बा राज्य की राजधानी कहां पर स्थित थी?
Ans. ब्रह्मपुरा

Q.30 निम्नलिखित में से किस शासक ने कांगड़ा पुस्तकालय पर अधिकार कर सभी पुस्तकों ___ का फारसी में अनुवाद करवाया था?
Ans. फिरोजशाह तुगलक

Q.31 हिमाचल में प्राचीन कुल्लू राज्य की स्थापना विहंगम मणिपाल द्वारा कब की गई थी?
Ans. 1500 ई. में

Q.32 फ्रांसीसी यात्री बर्नियर किस मुगल शासक के समय में हिमाचल प्रदेश में आया था?
Ans. औरंगजेब

Q.33 किस चीनी यात्री के लेखों से हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल आदि जिलों के जनजीवन की जानकारी मिलती है?
Ans. ह्वेनसांग

Q.34 तेरहवीं शताब्दी में सुल्ताना रजिया बेगम के विद्रोही सरदार मुहम्मद जुनैदी ने हिमाचल के किस राज्य में शरण ली थी?
Ans. सिरमौर

Q.35 कांगड़ा के राजा विधिचंद ने सभी पहाड़ी शासकों का संघ बनाकर अकबर के विरुद्ध युद्ध कब किया था?
Ans. 1588-89

Q.36 सन् 1009 ई. में जिस समय महमूद गजवनी ने नगरकोट पर आक्रमण किया उस समय वहां का शासक कौन था?
Ans. जगदीश चन्द

Q.37 हिमाचल में मण्डी रियासत का संस्थापक कौन था?
Ans. वीरसेन

Q.38 कुल्लू के किस राजा ने कोठी बरसाई की शासिका “रूप सुन्दरी” से विवाह कर इस क्षेत्र को अपने राज्य में शामिल किया था?
Ans. राजिंदर पाल

Q.39 1527 ई. में मण्डी नगर की स्थापना किस राजा ने की थी?
Ans. अजबर सेन

Q.40 सिरमौर राज्य के अन्तिम शासक का नाम बताइए?
Ans. राजेन्द्र प्रकाश

HP History GK MCQ test 2


Q.41 शेरशाह सूरी ने अपने सेनापति खवास खां को नगरकोट और अन्य पहाड़ी राज्यों पर अधिकार करने के लिए कब भेजा था?
Ans. 1540 ई. में

Q.42 शेरशाह सूरी ने प्रदेश के किस स्थान पर विजय प्राप्त की थी?
Ans. कांगड़ा

Q.43 1641 में हिमाचल के किस राजा ने मुगल शासक के विरुद्ध विद्रोह किया था?
Ans. जगतसिंह

Q.44 हिमाचल का वह शासक कौन था जिसने पहाड़ी रियासतों का 1588-89 में परिसंघ बनाकर मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया था?
Ans. विधिचंद

Q.45 मुगल शासक जहांगीर ने कांगड़ा के किले पर हिमाचल के किस रियासत के राजा की सहायता से अधिकार किया था?
Ans. नूरपुर के राजा जगतसिंह

Q.46 कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमण्डल का नाम ढमेली से ‘नूरपुर’ किस मुगल शासक के समय में पड़ा था?
Ans. जहांगीर

Q.47 रामपुर-बुशहर के राजा केहरीसिंह की बहादुरी से प्रभावित होकर मुगलों ने कौन-सी उपाधि प्रदान की थी?
Ans. छत्रपति

Q.48 हिमाचल के किस राजा ने दक्षिण अभियान में औरंगजेब की सहायता की थी?
Ans. बिलासपुर के राजा दीप चंद

Q.49 सन् 1572 ई. में मुगल शासक अकबर ने किसे कांगड़ा का जागीरदार बनाया था?
Ans. बीरबल

Q.50 गुरु गोविन्दसिंह ने किस राजा के शासनकाल में सिरमौर की यात्रा की?
Ans. मेदनी प्रकाश

Q.51 हिमाचल के बिलासपुर राज्य का वह कौन-सा शासक था जिसके शासनकाल को इतिहास में “कालायुग” के नाम से जाना जाता है?
Ans. खडक चंद

Q.52 ठियोग रियासत की स्थापना 1667 ई. में की गई थी इसका संस्थापक कौन था?
Ans. जयचंद

Q.53 मुगल शासक औरंगजेब ने चम्बा के किस राजा को यह आदेश दिया था कि राज्य के सभी हिन्दू मन्दिरों को गिरा दिया जाए?
Ans. चतरसिंह

Q.54 जिस समय मुगल सम्राट जहांगीर (1620) कांगड़ा आया था उस समय वहां का राजा कौन था?
Ans. बालभद्रा

Q.55 सन् 1614-15 में कौन-सा राज्य था, जिसे सर्वप्रथम नूरपुर के राजा जगतसिंह ने अपने कब्जे में लिया था?
Ans. बूशोली

Q.56 1620 में जब कांगड़ा किले को मुगल सेनाओं ने अपने कब्जे में लिया था, उस समय किले का प्रथम किलेदार किसे बनाया गया था?
Ans. नवाब अलीखां

Q.57 मूरक्राफ्ट नामक यूरोपियन यात्री ने हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कब किया था?
Ans. 1820-22 में

Q.58 किस अंग्रेज ऑफिसर के प्रयत्नों के परिणामस्वरूप 1864 में शिमला अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनी?
Ans. लार्ड लारेंस

Q.59 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय कुल्लू रियासत के किस शासक को ‘राय’ की उपाधि मिली थी?
Ans. ज्ञानसिंह

Q.60 चम्बा राज्य की नींव 550 ई. के लगभग किसने डाली थी?
Ans. मेरुवर्मन

HP History GK MCQ test 3


Q.61 राजा वीरचंद ने कहलूर राज्य की स्थापना कब की थी?
Ans. 697 ई. में

Q.62 राजा वीरचंद ने सांढा, बांढा, मलांढा और झण्डा चार ठाकुरों को पराजित कर किस राज्य की स्थापना की थी?
Ans. कहलूर राज्य

Q.63 बड़े राज्य स्थापित होने से पूर्व सारा हिमाचल क्षेत्र अनेक लघ सामंतों के अधीन बंटा था, ये लोग कौन-सी उपाधि धारण करते थे?
Ans. राणा या ठाकुर

Q.64 कुलिंद राज्य का संस्थापक कौन था?
Ans. राठौर राजकुमार आदित्य

Q.65 कांगड़ा के कटोच वंश का प्रथम शासक कौन था?
Ans. राजा भूमिचंद

Q.66 हिमाचल की कुल्लू रियासत का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था?
Ans. जगतसिंह

Q.67 हिमाचल का बिलासपुर जिला राजपूत काल में किस नाम से जाना जाता था?
Ans. कहलूर

Q.68 किस राजा का युग नूरपुर राज्य के इतिहास में स्वर्ण युग के नाम से प्रसिद्ध है?
Ans. जगतसिंह

Q.69 सिरमौर राज्य की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 700 ई. में

Q.70 क्योंथल राज्य की स्थापना किस शताब्दी में की गई थी?
Ans. 8वीं शताब्दी

Q.71 हिमाचल क्षेत्र में कितने ठाकुरवंश, दसवीं शताब्दी तक अस्तित्व में आ चुके थे?
Ans. 18

Q.72 जसवां रियासत की स्थापना राजकुमार पूर्णचंद ने कब की थी?
Ans. 1170 ई. में

Q.73 हिमाचल में 1000 ई. में नूरपुर राज्य की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
Ans. तेजपाल नामक तोमर राजपूत

Q.74 हिमाचल में कुम्हार सेन रियासती राज्य की स्थापना किरवचंद द्वारा किस सदी में की गई थी?
Ans. 11वीं सदी

Q.75 हिमाचल में 1154 ई. में ‘अभोजदयो’ द्वारा किस रियासत की स्थापना की गई थी?
Ans. कुनिहार रियासत

Q.76 हिमाचल की महलोग रियासत का संस्थापक कौन था?
Ans. वीरचंद

Q.77 बिलासपुर के किस राजा को उसकी दमनकारी नीतियों के कारण राज्य छोड़ने पर विवश कर दिया गया था?
Ans. मेघचंद

Q.78 हिमाचल का वह कौन-सा राजा था जिसने अपने पैतृक स्थान “सूनहाणी” को छोड़कर नए बिलासपुर नगर एवं गद्दी स्थल की स्थापना की थी?
Ans. दीपचंद

Q.79 15वीं शताब्दी में कांगड़ा की प्रसिद्ध शाखा हरिपुर या गुलेर राज्य की नींव किसके द्वारा रखी गई थी?
Ans. हरिचन्द्र और कर्मचन्द्र

Q.80 हिमाचल का कुलिंद गणराज्य किस सदी में फूला-फला था?
Ans. दूसरी सदी ईसा पूर्व

HP History GK MCQ test 4


Q.81 हिमाचल में त्रिगर्त-कांगड़ा का संस्थापक कौन था?
Ans. भूमिचन्द

Q.82 गुलेर रियासत के अन्तिम राजा रघुनाथ सिंह का शासन-काल बताइए?
Ans. 1790 से 1811

Q.83 प्टॉलेमी नामक यूनानी इतिहासकार ने त्रिगर्त को किस नाम से सम्बोधित किया था?
Ans. कालिन्द्रेन

Q.84 हिमाचल में जसवान राज्य की स्थापना किसने की थी?
Ans. पूर्वचंद

Q.85 कुटलहर रियासत का अन्तिम शासक कौन था?
Ans. ब्रजमोहनपाल

Q.86 हिमालय क्षेत्र में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए राजा अशोक द्वारा भेजे गये भिक्षु दल का नेता कौन था?
Ans. माजिहिमा

Q.87 हिमाचल में 1778 में किसने सुजानपुर टीरा नामक स्थान की नींव रखी थी?
Ans. अभय चन्द

Q.88 हिमाचल की ‘सुकेत’ रियासत का अन्तिम राजा कौन था, जिसने ‘प्रिन्स ऑफ वेल्स अनाथ आश्रम’ की स्थापना भी की थी?
Ans. लक्ष्मण सेन

Q.89 1948 ई० में जब ‘भागल’ रियासत को हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया था, उस समय वहां का शासक कौन था?
Ans. राजेन्द्र सिंह

Q.90 हिमाचल की ‘कुल्लू रियासत’ किस वर्ष अंग्रेजी साम्राज्य का एक भाग थी?
Ans. 1846 में

Q.91 सुप्रसिद्ध राजा संसार चन्द जो पहाड़ी क्षेत्र में विशाल हिन्दू साम्राज्य स्थापित करना चाहता था, कहां का शासक था?
Ans. कांगड़ा

Q.92 हिमाचल के किस राजा ने नूरपुर राज्य की राजधानी ‘पठानकोट’ से ‘घमेरी’ स्थानांतरित की थी?
Ans. बासदेव

Q.93 किस मुगल शासक ने कुल्लू के राजा “जगतसिंह” को “राजा” की उपाधि से अलंकृत किया था?
Ans. औरंगजेब

Q.94 हिमाचल की मण्डी व सुकेत रियासतें किस वर्ष प्रत्यक्ष रूप से अंग्रेजी साम्राज्य के अधीन आ गई थीं?
Ans. 1846 में

Q.95 हिमाचल के कोटखाई-कोटगढ़ को ब्रिटिश भारत का भाग कब बनाया गया था?
Ans. 1828 में

Q.96 अंग्रेजों द्वारा क्योंथल और पटियाला के शासकों से समझौता कर कब शिमला पर अधिकार किया गया था?
Ans. 1830 में

Q.97 हिमाचल का कौन-सा राज्य 697 ई० से पूर्व तक सांढा, बांढ़ा, मलांढा और झण्डा नामक चार ठाकुरों में विभक्त था?
Ans. कहलूर

Q.98 हिमाचल के “पांगणा” नामक स्थान पर 765 ई० में एक राज्य की नींव रखी गई थी, जो बाद में किस नाम से जाना गया?
Ans. सुकेत

Q.99 महमूद गजनवी ने कांगड़ा के किले और मन्दिर पर कब आक्रमण किया था?
Ans. 1009

Q.100 मुगल शासक जहांगीर ने नूरपुर के राजा जगतसिंह की सहायता से कांगड़ा के दुर्ग पर कब अधिकार किया था?
Ans. 1620

HP History GK MCQ test 5


Q.101 कांगड़ा के किस शासक ने सभी पहाड़ी शासकों का संघ बना कर 1588-89 में अकबर के विरुद्ध युद्ध किया था?
Ans. विधिचंद

Q.102 1886 ई० में कांगड़ा के किस शासक ने कांगड़ा के किले पर अधिकार किया था?
Ans. संसार चंद

Q.103 गोरखों ने कांगड़ा क्षेत्र पर कब आक्रमण कर लूटमार मचाई थी?
Ans. 1809 में

Q.104 शिवालिक निवासी उस शक्तिशाली किरात राजा का नाम बताइए जो आर्यों के राजा दिवोदास से लड़ा था?
Ans. शाम्बरा

Q.105 राजा संसारचन्द व महाराजा रणजीत के बीच ज्वालामुखी की सन्धि किस वर्ष हुई थी?
Ans. 1809 में

Q.106 कांगडा के दुर्ग को मुहम्मद तुगलक ने कब विजित किया था?
Ans. 1337 में

Q.107 यूरोपियन यात्री फोरेस्टर ने 1783 में प्रदेश के किस युद्ध का वर्णन अपने यात्रा वृत्तान्त में किया है?
Ans. कांगडा और कलहूर के युद्ध का

Q.108 1850 ई० में मण्डी रियासत पर किये गये आक्रमण में सिख सेना का नेतृत्व किसने किया था?
Ans. जनरल बनतूरा

Q.109  हिमाचल के किरात नरेश शाम्भरा को किरात-आर्य युद्ध में किसने सहायता प्रदान की थी?
Ans. बिरची

Q.110 1540 ई० में शेरशाह सूरी के सेनापति खवास खां ने हिमाचल के निम्नलिखित में से किस स्थान पर विजय प्राप्त की थी?
Ans. कांगडा

Q.111 हिमाचल की पहाड़ी रियासतों में निम्नलिखित में से किस विदेशी आक्रमणकारी ने 1399 ई० में लूटपाट की थी?
Ans. तैमूरलंग

Q.112 वह कौन-सा सिख प्रमुख था जिसने सर्वप्रथम 18वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में कांगडा के पहाड़ी क्षेत्र पर आक्रमण किया था?
Ans. जस्सा सिंह

Q.113 हिमाचल के असंतुष्ट पहाड़ी राजाओं ने सिखों के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध कब विद्रोह किया था?
Ans. 1848 में

Q.114 बिलासपुर के किस राजा ने 1809 में गोरखों को कांगड़ा पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया था?
Ans. महानचन्द

Q.115 कुल्लू व चम्बा की संयुक्त सेनाओं ने किस वर्ष लाहौल क्षेत्र से तिब्बतियों को निष्कासित किया था?
Ans. 1663 में

Q.116 कांगडा के राजा संसारचन्द के विरुद्ध संयुक्त आक्रमण (1804-5) के समय चम्बा सेनाओं का सेनापति कौन था?
Ans. नत्थू वजीर

Q.117 हिमाचल में नरेटी शाहपुर का युद्ध कब हुआ था?
Ans. 1786 में

Q.118 हिमाचल में प्राचीन कालीन राज्यों के बीच युद्धों में किस शस्त्र का प्रयोग किया जाता था?
Ans. तलवार, भाले, तीरकमान

Q.119 हिमाचल प्रदेश में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कहां से हुई?
Ans. कसौली की सैनिक छावनी से

Q.120 प्रदेश के किन दो क्रांतिकारियों को 3 अगस्त, 1857 को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी की सजा दी गई थी?
Ans. प्रतापसिंह व वीरसिंह

HP History GK MCQ test 6


Q.121 1857 की क्रांति के समय जब नासिरी बटालियन के गोरखा सिपाहियों ने विद्रोह किया, तब स्थानीय राजाओं ने क्या रुख अपनाया था?
Ans. अंग्रेजों की सहायता की

Q.122 शिमला क्षेत्र में जतोग सैनिक क्रांति कब हई थी?
Ans. 1857 में

Q.123 1857 की क्रांति के संचालन के लिए शिमला में बनाए गए संगठन का प्रमुख नेता कौन था?
Ans. रामप्रसाद बैरागी

Q.124 राजा शमशेर सिंह किस रियासत का शासक था, जिसने 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों की आर्थिक और सैनिक सहायता देना बन्द कर दिया था?
Ans. बुशहर

Q.125 स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शिमला पहाड़ी की निम्नलिखित में से किस रियासत में तीव्र असंतोष फैला?
Ans. नालागढ़ (हिन्डूर)

Q.126 1857 की क्रांति के समय कुल्लू रियासत के जिस शासक ने सिराज के नेगी की सहायता से विद्रोह किया था, उसका नाम क्या था?
Ans. राजा प्रतापसिंह

Q.127 कुल्लू के राजा प्रतापसिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध लोगों को विद्रोह करने के उद्देश्य से सिराज का दौरा कब किया था?
Ans. 16 मई, 1857 को

Q.128 1857 की क्रांति के समय शिमला का डिप्टी कमिश्नर कौन था?
Ans. विलियम हेग

Q.129 प्रदेश की बुशहर रियासत में दूम्ह आंदोलन कब हुआ था?
Ans. 1959 में

Q.130 राजा उग्रसेन के कार्यकाल (1836-1876) में प्रदेश की सुकेत रियासत में जन-आंदोलन कब हुआ?
Ans. 1862 में

Q.131 प्रदेश में नालागढ़ नामक स्थान पर जन-आंदोलन कब हुआ?
Ans. 1877 में

Q.132 राजा रुद्रसेन के कार्यकाल में सुकेत में जन-आंदोलन कब हुआ था?
Ans. 1878 में

Q.133 बिलासपुर रियासत की जनता ने वहां के शासक मानसिंह के आतंक के विरुद्ध कब विद्रोह किया था?
Ans. 1805 में

Q.134 1859 में रामपुर-बुशहर में बेगार के विरुद्ध संघर्ष हुआ था, इसका प्रमुख केन्द्र कौन था?
Ans. रोहडू

Q.135 1862-1876 के मध्य सुकेत रियासत की जनता ने वहां के मंत्री के विरुद्ध विद्रोह किया था, उस मंत्री का नाम क्या था?
Ans. नरोत्तम

Q.136 नालागढ़ रियासत की जनता ने वहां के मंत्री गुलाम कादिर खां के अन्यायपूर्ण व्यवहार के विरुद्ध विद्रोह कब किया था?
Ans. 1876 में

Q.137 कहलूर नामक रियासत की जनता ने 1880 में उच्छ तथा अन्य किस शासक के राज्य शासन के विरुद्ध विद्रोह किया था?
Ans. प्रीतम सिंह

Q.138 1937 में चम्बा में हुए अग्निकांड से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए किस संघ की स्थापना की गई थी?
Ans. चम्बा सेवक संघ

Q.139 प्रदेश के पुराने पहाड़ी राज्यों में सत्ता के प्रति विरोध प्रदर्शन को स्थानीय लोग क्या कहकर पुकारते थे?
Ans. दूम्ह

Q.140 प्रदेश में पझौता आंदोलन किसके विरुद्ध हुआ था?
Ans. अंग्रेजों के

HP History GK MCQ test 7


Q.141 मंडी जिले में कृषक आंदोलन कब हुआ था?
Ans. 1909 में

Q.142 प्रदेश जिले में किस स्थान पर 1930 में भूमि बन्दोबस्त संबंधी आंदोलन हुआ था?
Ans. बिलासपुर

Q.143 भगत सिंह एवं सुखदेव द्वारा स्थापित “नौजवान सभा” पर आधारित “बाल भारत सभा” की स्थापना 1928 में किसने की थी?
Ans. दीनानाथ गांधी

Q.144 प्रदेश के शिमला जिले में बेगार (इच्छा के विरुद्ध मजदूरी) की समाप्ति कब हुई?
Ans. 1921 में

Q.145 1930 में प्रदेश की बिलासपुर रियासत में हुए जन-आंदोलन को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
Ans. डांडरा आंदोलन

Q.146 प्रदेश की सिरमौर रियासत के ऊपरी क्षेत्र ‘पझौता’ में किसान आंदोलन कब चलाया गया था?
Ans. 1942-43 में

Q.147 1942-43 में हुए ‘पझौता आंदोलन’ का संचालन किसने किया था?
Ans. वैद्य सूरत सिंह

Q.148 1906 में बुशहर के गढ़वाल के साथ लगते किस क्षेत्र में विद्रोह हुआ था?
Ans. डोडरा-क्वार

Q.149 मंडी रियासत के राजा भवानी सेन के समय में किसान आंदोलन कब हुआ था?
Ans. 1909 में

Q.150 1909 के सितंबर मास में मंडी रियासत में एक जन-आंदोलन बल्ह क्षेत्र में डोडावन के किसानों ने किया था। इस आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
Ans. सिद्धू खराडा

Q.151 1918 में प्रदेश के किस पहाड़ी क्षेत्र में चरागाहों तथा वन संबंधी असंगत कानूनों के विरोध में जन आंदोलन हुआ था?
Ans. नालागढ़

Q.152 प्रदेश की कुनिहार रियासत में किसानों ने प्रशासन के अत्याचारों के विरोध में कब आंदोलन किया था?
Ans. 1920 में

Q.153 कुनिहार रियासत के बाबू कांशीराम और कोटगढ़ रियासत के सत्यानंद स्टोक्स ने प्रदेश की पहाड़ी रियासतों में बेगार प्रथा के विरुद्ध कब आंदोलन चलाया था?
Ans. 1920 में

Q.154 1924 में बेगार लगान और अधिक कर के विरोध में वनैक (सुन्दर नगर) के रत्नसिंह के नेतृत्व में प्रदेश में किस स्थान पर जन आंदोलन हुआ था?
Ans. सुकेत

Q.155 राजा ध्यानसिंह के समय में अत्यधिक भूमि-कर लगाने के विरोध में 1897 ई. से लेकर 1902 तक किस रियासत में जन आंदोलन चलाया गया था?
Ans. बाघल रियासत

Q.156 प्रदेश की क्योंठल रियासत में भूमि संबंधी आंदोलन कब हुआ था?
Ans. 1887 में

Q.157 प्रदेश की बेजा और ठियोग नामक रियासतों में ठकुराइयों के विरुद्ध जन आंदोलन कब हुआ था?
Ans. 1898 में

Q.158 1905 में प्रदेश की किस रियासत में पुनः जन आंदोलन हुआ था?
Ans. बाघल

Q.159 किस वर्ष सिरमौर राज्य को शिमला पहाड़ी क्षेत्र के अधीक्षक के नियंत्रण से हटाकर दिल्ली अधीक्षक के अधीन किया गया था?
Ans. 1886 में

Q.160 निम्नलिखित में से किस व्यक्ति का संबंध कांगड़ा जिले से था तथा पं. जवाहरलाल नेहरू ने उसे पहाड़ी गांधी की उपाधि दी थी?
Ans. बाबा कांशीराम

HP History GK MCQ test 8


Q.161 बुशहर रियासत में ‘दूम्ह’ (असहयोग आंदोलन) की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
Ans. 1906 में

Q.162 प्रदेश में प्रसिद्ध मंडी षड्यंत्र की 1914-15 की घटना किसके परिणामस्वरूप घटी थी?
Ans. गदर पार्टी

Q.163 शिमला में कांग्रेस का पहला प्रतिनिधि संगठन कब बनाया गया जिसमें शिमला नगर के मौलवी गुलाम मुहम्मद, कांग्रेस के प्रधान चुने गए थे?
Ans. मई,1921

Q.164 प्रदेश में 1927 में हुए किस सम्मेलन के दौरान बलोच सिपाहियों ने लोगों को बुरी तरह पीटा था?
Ans. सुजानपुर के पास ताल में

Q.165 शिमला में कांग्रेस का पुनः संगठन कब हुआ था?
Ans. 1929 में

Q.166 प्रदेश के निम्नलिखित में से किस राजा ने सन् 1911 में हुए ‘राज्याभिषेक दरबार दिल्ली’ में भाग लिया था?
Ans. अमर प्रकाश, विजय सेन, अमरचंद, भूरी सिंह

Q.167 गांधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन में प्रदेश के किन स्थानों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था?
Ans. शिमला व कांगड़ा

Q.168 इरविन-गांधी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए गांधीजी शिमला कब गए थे?
Ans. 25 अगस्त, 1931

Q.169 प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में व्यक्तिगत सत्याग्रह के संचालन के लिए समिति कब बनाई गई थी?
Ans. नवंबर, 1940 को

Q.170 शिमला से भारत छोड़ो आंदोलन का संचालन किसने किया था?
Ans. राजकुमारी अमृतकौर

Q.171 हिमाचल से संबंधित, राजकुमारी अमृतकौर ने गांधीजी के सत्याग्रह के दौरान जेल में बन्द होने पर, उनकी किस पत्रिका के संपादन का कार्य अपने हाथ में ले लिया?
Ans. हरिजन

Q.172 चम्बा रियासत में कुछ लोगों ने “चम्बा सेवक संघ” नाम से एक संस्था का गठन कब किया था?
Ans. मार्च, 1936 को

Q.173 ऑल इण्डिया स्टेट्स पीपुल्स कांफ्रेंस लुधियाना में हुई इसके शीघ्र पश्चात् शिमला हिल स्टेट्स हिमाचल रियासती प्रजामंडल की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1938 में

Q.174 महात्मा गांधी ने प्रथम बार शिमला की यात्रा कब की थी?
Ans. 1921 में

Q.175 1934 में प्रदेश की किस पहाड़ी रियासत ने सर्वप्रथम पंचायती राज कानून बनाया था?
Ans. मंडी

Q.176 13 जुलाई, 1939 को भागमल सौहटा की अध्यक्षता में शिमला के निकट कुसुम्पटी के समीप कमाहली नामक स्थान पर शिमला की पहाड़ी रियासतों के प्रजामंडलों की एक बैठक हुई। इस बैठक में धामी रियासत की प्रेम प्रचारिणी सभा’ का नाम बदल कर क्या रखा गया?
Ans. धामी प्रजामंडल

Q.177 प्रदेश की पहाड़ी रियासतों के प्रजामंडल के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में प्रजामंडल को सुचारू रूप से चलाने के लिए जनवरी, 1946 में किस संस्था की स्थापना की थी?
Ans. हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काऊंसिल

Q.178 प्रदेश की धामी रियासत का प्रसिद्ध गोलीकांड कब हुआ?
Ans. 13 जुलाई, 1939

Q.179 धामी रियासत में ‘प्रेम प्रचारिणी सभा’ की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1942 में

Q.180 1937 में सिरमौर प्रजामंडल का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
Ans. चौधरी शेरजंग

HP History GK MCQ test 9


Q.181 प्रदेश में ‘भाई दो’ ‘ना पाई’ आंदोलन किस राष्ट्रीय आंदोलन की शाखा थी?
Ans. सविनय अवज्ञा आंदोलन

Q.182 अखिल भारतीय रियासती प्रजा परिषद के प्रस्तावों से प्रभावित होकर सिरमौर में हिमाचल की सबसे पहली “प्रजामंडल” संस्था का गठन किया गया। इसके संस्थापक कौन थे?
Ans. पं. राजेन्द्र दत्त

Q.183 1945-46 में शिमला में किस योजना पर प्रसिद्ध गोष्ठी हुई थी?
Ans. वेवल योजना

Q.184 ‘हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काऊंसिल’ नामक संस्था के प्रधान स्वामी पूर्णानंद जी बनाये गये, उन्होंने प्रदेश में किस स्थान पर अपना कार्यालय बनाया था?
Ans. मंडी

Q.185 ‘हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काऊंसिल’ का प्रथम सम्मेलन मंडी में कब हुआ था?
Ans. 8 से 10 मार्च, 1946

Q.186 ‘हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काऊंसिल’ के प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता आजाद हिन्द फौज के किस सुप्रसिद्ध सेनानी ने की थी?
Ans. कर्नल गुरुदयाल सिंह ढिल्लन

Q.187 वायसराय लार्ड वेवल ने भारतीय राजनैतिक दलों को शिमला में बातचीत के लिए कब आमंत्रित किया था?
Ans. 25 जून, 1945 को

Q.188 25 जून, 1945 में प्रदेश में वासराय के निवास स्थान “वायसरीगल लाज” में 21 प्रतिनिधियों के सम्मेलन में मुस्लिम लीग का प्रमुख प्रतिनिधि किसे बनाया गया था?
Ans. मुहम्मद अली जिन्ना

Q.189 10 जून, 1947 में हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काऊंसिल की एक बैठक शिमला के रायल होटल में हुई जिसमें सदस्यों के आपसी मतभेद के कारण कुछ सदस्यों ने अपना एक अलग संगठन बनाया। उसका नाम क्या रखा गया था?
Ans. हिमालयन हिल स्टेट्स सबरीजनल काऊंसिल

Q.190 हिमालयन हिल स्टेट्स सबरीजनल काऊंसिल का पहला सम्मेलन शिमला की पहाड़ी रियासती सांगरी में कब हुआ था?
Ans. 31 जुलाई, 1947

Q.191 हिमाचल प्रदेश के बनने से पूर्व ही भारतीय संघ में शामिल होने वाली प्रदेश की प्रथम रियासत कौन-सी थी?
Ans. ठियोग रियासत

Q.192 1946 में सर्वप्रथम किस व्यक्ति ने हिमाचल के पहाड़ी राज्य के निर्माण की मांग की थी?
Ans. ठाकुर हजारा सिंह

Q.193 हिमाचल प्रदेश में ‘सुकेत सत्याग्रह’ कब हुआ था?
Ans. 18 फरवरी, 1948 में

Q.194 भारत के स्वतंत्र होने (15 अगस्त, 1947) तक संपूर्ण हिमाचल क्षेत्र कितनी छोटी-बड़ी रियासतों व राजकीय क्षेत्रों में विभक्त था?
Ans. 31

Q.195 हिमाचल के सारे पहाड़ी क्षेत्र को एक कर उसे हिमाचल प्रदेश’ नाम कब दिया गया था?
Ans. 15 अप्रैल, 1948

Q.196 बघाट रियासत के राजा दुर्गासिंह की अध्यक्षता में शिमला की पहाड़ी रियासतों के राजाओं और प्रजामंडल के प्रतिनिधियों का सम्मेलन सोलन में कब हुआ था, जिसमें पहाड़ी रियासतों को मिलाकर एक प्रशासनिक इकाई बनाने का निर्णय लिया गया था?
Ans. 26 से 28 जनवरी, 1948 में

Q.197 शिमला हिल्ज की 27 पहाड़ी रियासतों का विलय हिमाचल प्रदेश में कब किया गया था?
Ans. 8 मार्च, 1948 को

Q.198 23 मार्च, 1948 को हिमाचल प्रदेश में किस रियासत को सम्मिलित किया गया था?
Ans. सिरमौर रियासत

Q.199 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने पर प्रदेश का प्रथम चीफ कमिश्नर किसे बनाया गया था?
Ans. श्री एन.सी. मेहता

Q.200 प्रदेश का प्रथम डिप्टी चीफ कमिश्नर किस व्यक्ति को बनाया गया था?
Ans. पैण्ड्रल मून

HP History GK MCQ test 10


Q.201 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश में कितनी रियासतों का विलय किया गया था?
Ans. 30

Q.202 शिमला हिल स्टेट्स की 26 छोटी बडी रियासतों को मिला कर 1948 में कौन-सा जिला बनाया गया था?
Ans. महासू

Q.203 बिलासपुर रियासत का हिमाचल प्रदेश में विलय कब हुआ था?
Ans. जुलाई, 1954

Q.204 प्रदेश में मंडी के साथ किस अन्य रियासत को मिलाकर मंडी जिला बनाया गया था?
Ans. सुकेत

Q.205 हिमाचल प्रदेश में विधान सभा का गठन संविधान के कौन-से संशोधन द्वारा किया गया था?
Ans. चौदहवें संशोधन द्वारा

Q.206 1942-43 ई. तक शिमला किस देश की विस्थापित राजधानी रहा था?
Ans. बर्मा

Q.207 पठानकोट भू-भाग जो हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर, 1966 को स्थानान्तरित किया गया था, पहले किस जिले का भाग था?
Ans. गुरदासपुर

Q.208 पूर्वी पंजाब सरकार का मुख्यालय शिमला में कब तक था?
Ans. 1966 तक

Q.209 पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र-शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, नालागढ़, ऊना,  डलहौजी, बकलोह और भालून आदि हिमाचल प्रदेश में कब मिलाए गए थे?
Ans. 1 नवंबर, 1966 को

Q.210 1948 में हिमाचल प्रदेश के लिए स्थापित की गई अल्पकालिक सरकार का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
Ans. पं. शिवानंद रमोल

Q.211 हिमाचल की पहाड़ी रियासतों में से सर्वप्रथम किसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुरुआत की गई थी?
Ans. भागत

Q.212 भारतीय संविधान सभा में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किसने किया था?
Ans. डॉ. वाई.एस. परमार

Q.213 संसद द्वारा हिमाचल राज्य कानून कब पास किया गया था?
Ans. 18 दिसम्बर, 1970

Q.214 हिमाचल प्रदेश में विधान सभा के लिए सर्वप्रथम चुनाव कब हुए थे?
Ans. 1952 में

Q.215 हिमाचल प्रदेश का प्रथम राज्यपाल किसे बनाया गया था?
Ans. एस. चक्रवर्ती

Q.216 डॉ. यशवंत सिंह परमार प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कब बने थे?
Ans. 24 मार्च, 1950 में

Q.217 31 अक्टूबर, 1956 में हिमाचल प्रदेश, विधानसभा को किस एक्ट के फलस्वरूप समाप्त कर दिया गया?
Ans. स्टेट्स रिआर्गेनाइजेशन एक्ट

Q.218 हिमाचल प्रदेश को केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा कब प्राप्त हुआ था?
Ans. 1 नवंबर, 1956

Q.219 प्रदेश विधानसभा का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
Ans. जयवंत राम

Q.220 सन् 1975 में प्रदेश में क्षेत्रीय परिषद् के लिए हुए चुनाव में परिषद् का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया?
Ans. ठाकुर कर्मसिंह

HP History GK MCQ test 11


Q.221 क्षेत्रीय परिषद् को प्रदेश विधानसभा में परिवर्तित करने के लिए लोकसभा ने 1963 में कौन-सा एक्ट पास किया था?
Ans. गवर्नमेंट आफॅ यूनियन एक्ट

Q.222 श्रीमती इंदिरा गांधी ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राजत्व प्रदान करने की घोषणा कब की थी?
Ans. 31 जुलाई, 1970 को

Q.223 हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ था?
Ans. 25 जनवरी, 1971 को

Q.224 विधान सभा ने प्रस्ताव पास कर हिमाचल प्रदेश को एक पृथक् राज्य बनाने की मांग कब की थी?
Ans. 1968 में

Q.225 25 जनवरी, 1971 में हिमाचल प्रदेश को भारत का कौन-सा राज्य बनाया गया?
Ans. 18वां

Q.226 प्रदेश में मुख्यायुक्त के स्थान पर उप-राज्यपाल की नियुक्ति कब हुई थी?
Ans. 1 मार्च, 1952

Q.227 प्रदेश में जमींदारी प्रथा का अंत कब हुआ था?
Ans. 1954-55 में

Q.228 1967 से 1971 के बीच हिमाचल प्रदेश किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधीनस्त था?
Ans. दिल्ली

Q.229 सन् 1966 में जब पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश को सौंपे गए थे उस समय स्थापित पंजाब विभाजन आयोग का चेयरमैन कौन था?
Ans. जे.सी. शाह

Q.230 शिमला हिल स्टेट्स के राज्य कब से कब तक अंग्रेजों के अधीन रहे?
Ans. 1815 से 15 अगस्त, 1947 तक

Q.231 हिमाचल प्रदेश में प्रथम मंत्रिमंडल कब बना?
Ans. 1962

Q.232 प्रदेश में राज्य मंत्रिमंडल का पुनर्निर्माण कब हुआ था?
Ans. 1963

Q.233 क्षेत्रीय परिषद् को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में परिवर्तित कर लोकप्रिय सरकार की पुनर्स्थापना कब हुई?
Ans. 1 जुलाई, 1963 को

HP History GK MCQ test 12